-दो एचएएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए रद्द
शिमला : 2011 बैच के एचएएस अधिकारी हरि सिंह राणा को उपमंडलाधिकारी (नागरिक) मंडी तबदील किया गया है। इसी पद पर राणा को धर्मशाला स्थानांतरित किया गया था। इस आदेश को आज संशोधित किया गया है। इसके अलावा सरकार ने सोमवार को किए गए भारी प्रशासनिक फेरबदल में दो एचएएस अधिकारियों के स्थानांतरण रद्द कर दिए हैं।
एचएएस संजय कुमार धीमान का स्थानांतरण चुराह से अंब किया गया था। इसके अलावा डॉ. मदन कुमार को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मंडी से उपमंडलाधिकारी (नागरिक) के पद पर मंडी में ही स्थानांतरित किया गया है। इन दोनों अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश रद्द कर दिए गए हैं।