बिलासपुर (अभिषेक मिश्रा) : विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी के चरणों से किया भाजपा ने चुनावी शंखनाद आज हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ सांसद अनुराग ठाकुर भाजपा प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने किया। इस परिवर्तन यात्रा को रथ यात्रा को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हरी झंडी देकर रवाना किया।
परिवर्तन यात्रा से पहले एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर कई लोगों ने भाजपा का दामन भी थामा और भाजपा नेताओं ने हार पहना कर भाजपा में शामिल किया।
अपने संबोधन में जेपी नड्डा ने कहा कि हमने यह यात्रा माता नैना देवी के दरबार से शुरू की है माता रानी की कृपा से भाजपा इन विधानसभा चुनावों में जरूर एक बड़ी जीत दर्ज करेगी और भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा। नड्डा ने भारी जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखे प्रहार किये। उन्होंने कहा कि केंद्र की तीन वर्ष की उपलब्धियों ने पूरे देश में परिवर्तन ला दिया है। अब हिमाचल परदेश भी परिवर्तन की राह देख रहा है।
नड्डा ने कहा कि हिमाचल में सरकार परिवर्तन के लिए वो पूरी ताकत झोंक देंगे। नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जहाँ जहाँ भी सरकार बनाई वहां की तस्वीर तथा तकदीर बदल दी। नड्डा ने कहा कि तीन वर्ष पूर्व भारत देश को भ्रष्ट देशों की गिनती में खडा कर दिया था तथा अब तीन वर्षों जहाँ भी भारत के प्रधान मंत्री जाते हैं उससे पहले हे खबरें बन जाती हैं। यहाँ तक पहले अमरीका भारत की सरकार बनाता था, परन्तु अब अमेरिका में भारत की जनता राष्ट्रपति तय करती है तथा यही परिवर्तन है।
नड्डा ने कहा कि भारत की राजनीति ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को भी सोचने में मजबूर कर दिया कि आने वाले दिनों में ब्रिटेन का प्रधानमंत्री भी भारतीय मूल का होगा। नड्डा ने कहा कि मौदी ने हिमाचल प्रदेश सरकार को स्पेशल पैकेज बहाल किया तथा 90% पैसा हिमाचल को केंद्र सरकार देरही है नड्डा ने कहा कि प्रदेश में 61 नेशनल हाई वे मंजूर हुए है।
इसके लिए 230 करोड़ रूपए सर्वे के लिए जारी कर दिए हैं नड्डा ने कहा कि उन्होंने मंडी चम्बा हमीरपुर तथा नाहन में चार मेडिकल कालेज दिए हैं। प्रदेश के 61 हाई वे के लिए 60 हजार करोड़ रूपए खर्च होगा। उन्होंने कहा कि उन में 320 करोड़ का पीजीआई सेटलमेंट के लिए मंजूर किया है। 150 करोड़ शिमला तथा 45 करोड़ मंडी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पैसा दिया है।
10 करोड़ रूपए शिमला में जोंडिस की बीमारी से निपटने के लिए दिया परन्तु हिमाचल की सरकार ने अभी तक पैसा खर्च नहीं किये। लगता है कि कांग्रेस को नजराना लेने की आदत है तभी वो अभी तक कई योजनाओं की डीपीआर नहीं बना पाई। सांसद अनुराग ठाकुर ने अपने सम्बोधन में कांग्रेस नेताओं पर जमकर निशाने साधे। शिमला नगर निगम में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताया और कहा की हार के डर कारण ही कांग्रेस ने पार्टी सिंबल पर चुनाव नहीं करवाए।
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भौरंज तथा शिमला के चुनावों ने बता दिया है कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने मौदी पर विश्वास किया है तथा आने वाले चुनावों में नयना देवी विधान सभा से रंधीर शर्मा हैट्रिक लगायेंगे। ठाकुर ने कहा कि नोट बंदी से सारा भारत वर्ष खुश है तथा नोटबंदी से कांग्रेस का काला धन मिट्टी में मिल गया। ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने प्रदेश के 61 हाई वे सड़कों के लिए 60 हजार रूपए दिए नगल तलवाडा रेलवे को आगे बढाया।
बिलासपुर में एम्स तथा हाइड्रो इंजीनीयरिंग कालेज दिया। परन्तु प्रदेश सरकार विकास कार्यों को नहीं पचा पा रही, जबकि हिमाचल भाजपा प्रभारी मंगल पांडे ने ने कहा कि अगर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपना किला ही नहीं संभाल पाए तो बाकी के बचे हिमाचल में उनकी क्या हालत होगी। यह विधानसभा चुनावों में पता चलेगा उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने अब कांग्रेस सरकार को चलता करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपना शंखनाद आज कर दिया है।
निश्चित तौर में आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत होगी, जबकि विधायक रणधीर शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा की कांग्रेस की भ्र्ष्ट और निक्क्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए और प्रदेश में एक बड़ा परिवर्तन लाने के लिए ये यात्राएं शुरू की हैं और भाजपा प्रदेश में 50 से ज्यादा सीटे प्राप्त करेगी।
शर्मा ने जनता से आह्वान किया कि उन्हें तीसरी बार आशीर्वाद दें तथा वो ब्याज समेत तथा दौगुनी रफ़्तार से क्षेत्र का विकास कार्य करवाएंगे रथ यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया जंनाली, स्वाहन, स्वारघाट, कलर, कोठीपुरा में भी रथ यात्रा का लोगो ने भव्य स्वागत किया