मंडी (वी.कुमार) : हिमाचल प्रदेश के किसानों की समस्याओं के लिए किसान बचाओ हिमाचल बचाओ के बैनर तले धरना दिया गया। इसमें किसानों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। किसान बचाओ हिमाचल बचाओ अभियान के सदस्य देश राज शर्मा ने सरकार से मांग की है कि किसानों को लागत का 50 प्रतिशत हिस्सा दिया जाए, प्रदेश के किसानों को पैंशन सुविधा दी जाए और किसानों के कर्ज भी माफ किए जाए। उन्होने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में मंत्रियों और विधायकों के वेतन भत्ते बढाने में सरकार बिल्कुल समय नहीं लगाती और जब प्रदेश में मजबूर किसान की बात आती है तो मात्र आश्वासन ही दिए जाते हैं।
देश राज ने कहा कि आज के समय में किसानों को जहां मौसम के अचानक बदलाव से परेशानी का सामना करना पडता है वहीं बची फसल को जंगली जानवर अपना शिकार बना लेते हैं जिससे कि प्रदेश के मेहनतकश किसान को केवल मायूसी ही हाथ लगती है। इन्होने सरकार से बन्दरों और आवार गायों का पुनर्वास करने मांग भी उठाई है। किसान बचाओ हिमाचल बचाओ अभियान के अनुसार किसानों के हक की लडाई को आगे भी जारी रखा जाएगा जिसके तहत आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश के हर जिले में धरनों का आयोजन किया जाएगा और ज्यादा से ज्यादा किसानों को लामबन्द किया जाएगा। देश राज शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक प्रदेश सरकार या केन्द्र सरकार प्रदेश के किसानों की समस्याओं का स्थाई समाधान नहीं करती तब तक किसानों के हक की लडाई जारी रहेगी।