नाहन (एमबीएम न्यूज) : बुधवार सुबह कई घंटो तक शहर जाम हो गया। कच्चा टैंक, पेट्रेाल पंप व मालरोड इत्यादि स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। यहां तक कि आधा दर्जन से अधिक स्कूली बसें भी जाम में फंसी रही। आलम यह रहा कि कई स्कूलों में बसें बच्चों को लेकर 2 घंटे देरी से पहुंची।
मंगलवार से तापमान में भी अचानक ही काफी वृद्धि हो गई है। जाम में फंसे नन्हे स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पडा। एक अरसे से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चौपट होती जा रही है। संकीर्ण सडक़ों पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
इसके अलावा कच्चा टैंक चौक से गुन्नुघाट तक सडक़ों के किनारे खडे बेतरतीब वाहनों के कारण भी जाम लगने लगा है। बार-बार शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या का मामला उठाया जा रहा है लेकिन इसे नजरअंदाज किया जा रहा है।