हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : नादौन की गर्भवती महिला के लिए 108 एम्बुलेंस वरदान साबित हुई है। गर्भवती महिला अनुपमा को नादौन अस्पताल से हमीरपुर रैफर कर दिया। एम्बुलेंस में महिला की स्थिति गंभीर हो गई। एम्बुलेंस में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने कुशल विशेषज्ञों से परामर्श कर चलती एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव करवाया। महिला के घर में लक्ष्मी का प्रवेश हुआ। अब जच्चा व बच्चा सुरक्षित बताए जा रहें हैं।
जानकारी के मुताबिक नादौन अस्पताल से हमीरपुर अस्पताल को डिलीवरी केस रेफर किया गया। पीडित महिला को एम्बुलेंस को लेकर हमीरपुर की ओर रवाना हुई। इस बीच अचानक रास्ते में महिला की तबीयत खराब होने लगी। इस पर एम्बुलेंस में तैनात तकनीशियन अमित कुमार अपने डाक्टरों ने महिला के स्वास्थ्य की जांच की। महिला की हालत नाजुक बनी हुई थी। इस पर अमित कुमार ने उच्च स्तरीय डाक्टरों की टीम से संपर्क किया। महिला की स्थिति से अवगत करवाया ।
डाक्टरों की सलाह के अनुसार एम्बुलेंस में ही प्रसव करवाने का निर्णय दिया। कुछ समय के बाद प्रसव करवाने मं सफलता हासिल कर ली। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित है। महिला को आगे उपचार के लिए हमीरपुर में दाखिल करवा दिया गया है।