नाहन (एमबीएम न्यूज): शनिवार शाम युकां के प्रदेश अध्यक्ष व सीएम के बेटे विक्रमादित्य कोलर में सुकमा हमले के घायल महेंद्र का कुशलक्षेम पूछने पहुंचे। युकां अध्यक्ष ने हमले के घायल महेंद्र सिंह से करीब आधा घंटा बातचीत की। हालांकि गले में गोली लगने की वजह से महेंद्र सिंह अधिक बातचीत करने में असमर्थ थे, लेकिन हमले की आपबीती जरूर साझा की।
अहम बात यह रही कि युकां अध्यक्ष ने घायल महेंद्र सिंह के परिवार को एक लाख रुपए की आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है। एसपी सौम्या सांबशिवन के बाद आज युकां अध्यक्ष महेंद्र के घर पहुंचे थे। युकां अध्यक्ष के साथ युवा कांग्रेसी नेता ओपी ठाकुर, लबाना समिति सदस्य रोणकी राम, सोहन लाल ठाकुर, सोहन राज राजपूत व राजपूत सभा के अध्यक्ष दिनेश चौधरी इत्यादि मौजूद थे।