ऊना (एमबीएम न्यूज़) : विस क्षेत्र ऊना के तहत देहलां गांव में 25 वर्षीय महिला को सांप ने काट लिया। महिला को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत में सुधार आ रहा है। जानकारी के मुताबिक मीना निवासी देहलां वीरवार सुबह घर के समीप काम कर रही थी। इसी दौरान सांप ने काट लिया।
तबीयत बिगड़ती देख परिजन महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे। एसएमओ डा. रामपाल ने बताया कि महिला की हालत में पहले से सुधार आया है।