नाहन ( एमबीएम न्यूज़ ): वीरवार को शिलाई के कफोटा को राज्य सहकारी बैंक की शाखा मिल गई है रोजगार बोर्ड के चेयरमैन हर्षवर्धन चौहान ने किया। मौके पर बैंक के एमडी गोपाल शर्मा व निदेशक भारत भूषण मोहिल विशेष रूप से मौजूद थे। कफोटा क्षेत्र में बैंक खोलने से 10 पंचायतो को फायदा मिलेगा।
कफोटा में एक बैंक होने के कारण लोगो को बहुत परेशानियों का सामना झेलना पड़ता था 2-2 घण्टे लाईन में खड़ा रहना पड़ता था, जिस कारण लोगो ने ठाकुर हर्षवर्धन के समक्ष बैंक शाखा को लेकर मांग रखी, जिस मांग को आज पूरा कर दिया गया। बैंक खोलने से कफोटा क्षेत्र में खुशी की लहर है।
रोजगार बोर्ड के चैयरमैन व शिलाई के पूर्व विधायक ठाकुर हर्षवर्धन चौहान ने बड़वास पंचायत के बिड़पा गांव व हेवना गांव में लोगो की समस्या सुनी। ठाकुर हर्षवर्धन ने कहा जो भी शिलाई क्षेत्र में घोषणा की गई थी, सब पूरी हो गई है और जो बाकी रह गई है, उसे भी जल्दी पूरा किया जाएगा।
चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार लगातार विकास कर रही है एक मात्र कांग्रेस पार्टी है जो शिलाई क्षेत्र में ही नही, पूरे हिमाचल में राजा वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में समान विकास कर रही है। हर्षवर्धन चौहान ने कहा शिलाई से इन 4 सालो में 2500 से ऊपर लोगो को रोजगार मुहैया कराया है। इसके टटियाणा व कोटा पाब में चौहान जनसभा को सम्बोधित किया।
इस मौके पर जिला सचिव कांग्रेस पार्टी रघुबीर कपूर कांग्रेस शिलाई ब्लॉक अध्यक्ष सीता राम शर्मा कफोटा ब्लॉक प्रवक्ता रामेश्वर शर्मा कांग्रेस कफोटा ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रवेश चौहान, बड़वास पूर्व पंचायत प्रधान रामलाल चौहान, रंजीत नेगी अतर पुंडीर ,पूर्व अध्यक्ष खत्री सिंह ठाकुर, शिलाई युवा कांग्रेस अध्यक्ष कवंर ठाकुर, राजेंदर ठाकुर, मंगल ठाकुर, जाती राम लाला, पूर्व प्रधान मीत सिंह, सोहन सिंह पंचायत सदस्य रण सिंह सिंह, भगवान सिंह ठाकुर पूर्व प्रधान रमेश चंद, जय सिंह चौहान , कर्ण सिंह, गुमान सिंह चौहान कर्ण नम्बरदार, कुलदीप सिंह, सुमेर ठाकुर नम्बरदार, मनोज कुमार, शांति स्वरूप, बहादुर सिंह रणजीत चौहान, रामलाल चौहान सुंदर सिंह, बारू राम, रघुबीर सिंह रामानन्द, मदन सिंह रंगी लाल, कपिल, संजू पुंडीर, अनिल शर्मा सुंदर सिंह, जगत सिंह पुंडीर पूर्व बीडीओ संत रांम शर्मा खेवटा राम प्रधान कवंर नम्बरदार गुलाब पुंडीर संत राम पुंडीर, तोता राम शर्मा तपेंद्र सिंह महिला मंडल प्रधान विमला देवी, विद्या देवी, सेलो देवी, निर्जल , शुपी देवी , मगो देवी,विमला देवी, कला देवी निशा, किरण सहित सेकड़ो लोग मौजूद थे।