जंजहेली ( लीलाधर शर्मा ): देव श्री शैटीनाग के मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन व देवलुओं की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। शैटाधार मंदिर परिसर के समीप सीएम के हैलीकॉप्टर की लैंडिग के लिए हैलीपैड बनकर तैयार हो गया है। सीएम के आगमन और प्रतिष्ठा समारोह को सफल बनाने के लिए देवता के कार-कारिदों ने मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में निर्णय हुआ कि प्रतिष्ठा समारोह में देव शैटीनाग अपने बीस हजार देवलु के साथ प्रतिष्ठा पूजा में शामिल होंगे। बैठक में सभी चार बढों के देवलुओं को आयोजन संबंधित विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई। देवता के चार बढ के कारदार हिम्मत राम ने बताया कि प्रतिष्ठा समारोह को यादगार व भव्य बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी देवलुओं को प्रतिष्ठा समारोह के लिए आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी जा चुकी है।
सीएम के शैटाधार दौरे से यहां के पर्यटन को अब पंख लगने की उम्मीद हैं। मंडी जिले में उंचाई वाला स्थान होने से यहां से चंबा व लाहौल-स्पीति को छोडकर पूरे हिमाचल प्रदेश के दर्शन होते हैं। बूंग जहलगाड पंचायत के प्रधान महेंद्र राणा, व चार बढ के पूर्व प्रधान चिरंजी लाल ने बताया कि शैटाधार व इसके आसपास धार्मिक पर्यटन के अलावा साहसिक पर्यटन की आपार संभावनाएं हैं। यहां पर कुदरती तौर पर बनी स्कीइंग ढलाने व पैराग्लयडिंग की साइटें है।
ट्रैकिंग के लिए शैटाधार एक बेहतरीन रूट साबित हो सकता है यहां से शिकारी देवी, रायगढ, मगरूगला, तुंगासीगढ, माधोपुर, सपैहणीधार, चुंजवाला, घाटीहाड, गरहलसह, कमैडाधार, देव कांढा, नरायणगढ और खाउली बगडाथाच के लिए रास्तें है। चिउणी पंचायत की प्रधान इंदरा देवी के अनुसार यहां पर मांउटेन बाइकिंग का आयोजन भी किया जा सकता है। शैटाधार से मगरूगला, बगडाथाच, खौली, गाडागुशैण, घाट, चियूणी, रायगढ और शंकरदेहरा मांउटेन बाइकिंग रूट बनाया जा सकता हैं।
तैयारियां लगभग पूरी : एसडीएम
एसडीएम जंजैहली अश्वनी कुमार ने बताया कि शैटाधार में सीएम के शैटाधार में हैलीपैड तैयार हो गया है लोक निर्माण व सिविल एविएशन महकमों से अप्रवूल मिलते ही यहां पर लैंडिग का ट्रायल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शैटाधार को जोडने वाली सभी सडकों को दुरूस्त किया जा रहा है। चिउणी सडक भी इसी सप्ताह शैटाधार से जुड जाएगी। अश्वनी कुमार ने कहा कि शैटाधार में पर्यटन की आपार संभावनाएं है और इस क्षेत्र को ट्रैकिंग रूट में कर दिया गया है।