घुमारवीं (सुभाष कुमार गौतम) : घुमारवीं उपमंडल के अन्तर्गत पड़ने वाली ग्राम पंचायत डंगाार के दखयूत गांव की एक महिला वीना देवी उम्र 50 वर्ष का घर पर बाथरूम में उस समय पांव फिसल गया था, जब वह नहा रही थी। चोट लगने के कारण कोमा में चली गई थी। गंभीर हालत में वीना देवी को चंडीगढ़ के फोर्टीज हास्पिटल ले जाया गया था, जहां शनिवार को उसकी मृत्यु हो गई।
महिला का अंतिम संस्कार देर रात किया गया। इस दुखद हादसे के कारण पूरा गांव गमगीन है। वीना देवी के पति विद्या सागर ने बताया कि चोट लगने के बाद वीना को आर्मी अस्पताल बिलासपुर से चंडीगढ़ फोर्टीज में रैफर कर दिया गया था। जहां डॉक्टर ने कहा था कि महिला वीना देवी को अगर 72 घंटे में होश आ जाता है तो वह ठीक हो जाएगी लेकिन शनिवार को दोपहर बाद डॉक्टर ने वीना देवी को मृत घोषित कर दिया महिला के पती आर्मी से सेवानिवृत्त है।
इस हादसे को लेकर घुमारवीं के विधायक व मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी, जिला परिषद् उपाध्यक्ष अमी चंद सोनी, बीडीसी चेयरमैन दिनेश शर्मा पूर्व जिला परिषद् आई डी शर्मा डंगाार पंचायत प्रधान राजो धीमापन, उप प्रधान होशियार सिंह व पूर्व बीडीसी सदस्य विनोद ठाकुर सहित बड़ा ही दुखद हादसा बताया है तथा परिवार को इस दुखद समय में सांत्वना दी है।