नाहन (एमबीएम न्यूज): शनिवार को विधानसभा क्षेत्र में सुरला पंचायत के पूर्व प्रधान व कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता सत्याराम ने भाजपा का दामन थाम लिया है। आरोप है कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जाती है। मौके पर विधायक डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे शक्तिशाली राजनीतिक पार्टी बनने का गौरव भाजपा हासिल कर चुकी है।
इस मौके पर सेवानिवृत प्रधानाचार्य सत्याराम ने कहा कि वह भाजपा में शामिल होने पर गौरव महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार को तीन साल हो चुके हैं, लेकिन भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं लगा है, जबकि हिमाचल प्रदेश में मुखिया ही लगातार भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरते जा रहे हैं।
इस मौके पर भाजपा जिला परिषद सदस्य विनय कुमार, मनीष चौहान, पूर्व प्रधान शकुंतला ठाकुर, जयवीर सिंह, मंडल सचिव तपेंद्र, ओम प्रकाश, पंचायत प्रधान चंचल शर्मा व पूर्व उपप्रधान हिमांशु आदि मौजूद रहे।