प. नरेश पाबुच के अनुसार आज का राशिफल
आज का पंचांग।
आज दिनांक – 04 मई 2017
दिन -गुरुवार
विक्रम संवत – 2074
शक संवत -1939
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म
मास – वैशाख प्रविष्ट 22
पक्ष – शुक्ल , नवमी तिथि 07:30 रात्रि तक “तदुपरांत दशमी तिथि,
नक्षत्र – मघा
योग – वृद्धि
राहुकाल -01:30 से 04:30 बजे सायं तक
सूर्योदय – 05:44
सूर्यास्त – 07:05
दिशाशूल – दक्षिण दिशा की और
आज विशेष- जानकी सीता नवमी
आज क्या कहते है आपके सितारें
मेष – आज आप बिना सोचे-समझे कोई ऐसी बात कर सकते हैं, जो किसी को ज्यादा ही गहराई तक चुभ सकती है। आप अपनी ही मनमर्जी करेंगे, तो परिवार में तनाव भी हो सकता है। किसी बिजनेस में आप निवेश करें तो सावधान रहें।
वृषभ – आपको आने वाले दिनों में बड़ा फायदा देंगी। वैसे किसी कठिन मामले को सुलझाने के लिए बहुत अच्छा दिन है। चंद्रमा गोचर कुंडली के भाग्य स्थान में हैं।
मिथुन – कामकाज में मन कम ही लगेगा। आप कुछ और ही करना चाहेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र की व्यस्तता आपको इसका मौका नहीं देंगी। मनोरंजन के बनाए प्लान आज फेल भी हो सकते हैं।
कर्क – आप कोई महत्वपूर्ण काम भी कर सकते हैं। जो आपको बड़ा फायदा देने वाला रहेगा। आज आपको पूरी मेहनत करने पर मजा आएगा। किसी पुराने काम को निपटाने के बाद आज आपको फायदा मिलेगा
सिंह – कार्यक्षेत्र संबंधित कामों में दौड़-धूप से परेशान हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन कुछ नकारात्मक भी हो सकता है। मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से धन लाभ हो सकता है।
कन्या – आज आप जो भी काम करेंगे उससे आपको कुछ न कुछ फायदा तो होगा ही। आपके काम से आपको पैसा मिलेगा। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार भी आ सकते हैं। इन पर तुरंत कोई कदम भी उठा सकते हैं। आज आप कागजी काम निपटाने पर भी ध्यान दें।
तुला – दिन आपके लिए पैसों के लिहाज से थोड़ा ठीक भी रहेगा। कहीं रखा हुआ पैसा आज आपको अचानक मिल सकता है। कोई सौदा बहुत फायदे में रहते हुए कर सकते हैं। आपको बोनस या वेतनवृद्धि की सूचना भी आज मिल सकती है।
वृश्चिक – व्यापार में फायदा मिलेगा। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। आज आपको सावधानी और चतुराई से काम लेना होगा।
धनु – आपको धन लाभ हो सकता है। किसी ऐसे काम से फायदा हो सकता है, जो काफी समय तक चलेगा। परिवार के बारे में अचानक कोई गोपनीय बात भी पता चल सकती है। समस्या भरी बातों को भी आसानी से निपटा लेंगे।
मकर – अचानक धन लाभ हो सकता है। रुका हुआ पैसा भी मिलने के योग हैं। आज दोस्त आपको समस्याओं से बाहर निकलने में मदद करेंगे। दोस्तों से आज आपको बहुत फायदा भी होगा। बहुत मदद भी मिलेगी।
कुंभ – आज खर्च और काम दोनों ज्यादा होने से आप परेशान हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा अपनी व्यवहार कुशलता और सहनशक्ति से काम लेंगे तो ज्यादातर मामलें अपने आप ही सुलझ जाएंगे।
मीन- कामकाज में मन कम ही लगेगा। थकावट महसूस हो सकती है। काम का लोड बढ़ सकता है। आज आपको अपना काम घर से भी करना पड़ सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं।
प. नरेश पाबुच- 9418630306