सोलन( एमबीएम न्यूज़ ) : सोलन के सपरून स्थित दादा चेलाराम आश्रम की संचालिका दीदी राधिका चेलाराम का हृदय गति रूकने से निधन हो गया है। मंगलवार की दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। 82 वर्षीय दीदी राधिका दादा चेलाराम आश्रम में पिछले 35 वर्षों से आश्रम का संचालन कर रही थी। उनके पार्थिव शरीर को 3 मई यानि बुधवार की सुबह आठ बजे से दर्शनों के लिए आश्रम स्थित दादा जी की कुटिया में रखा जाएगा। यह जानकारी स्थानीय निवासी मनीष सोपाल ने यहां जारी बयान में दी है। उन्होंने कहा कि दीदी के अनुयायी बुधवार को आश्रम पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन कर सकते हैं।
Latest
- भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में हुए शामिल
- डीसी अमरजीत सिंह ने गर्मी के मौसम के लिए की आवश्यक तैयारियों की समीक्षा बैठक
- हमीरपुर : युवक व नाबालिग छात्रा ने निगली जहरीला दवा, अस्पताल में उपचाराधीन
- 4 लाख की रिश्वत लेते मुंबई का आयकर अधिकारी गिरफ्तार
- कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र : बदली परिस्थितियों में नहीं लग पा रहा हवा का अंदाजा