शिमला (एमबीएम न्यूज): करीब 22 घंटे पहले पूर्व सीएम प्रो. प्रेम कुमार धूमल के बेटे अरुण द्वारा फेसबुक पर की गई पोस्ट के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। बड़ा मतलब यह निकाला जा रहा है कि सरकार बदली नहीं है, लेकिन प्रभावशाली राजनीतिज्ञों के बेटों ने तेवर बदल लिए हैं।
अरुण ने सीधे-सीधे अपनी पोस्ट में लिखा है कि अगर मामले बने तो हश्र का भी अंदाजा लगा लें। धमकी भरे अंदाज में अरुण ने कहा कि मुख्यमंत्री केवल चंद दिनों के मेहमान हैं ओर उनका उसके बाद अपना हाल सोच कर ही कदम उठाएं। हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को अरुण ने अपने तरीके से सुझाव भी दिया है।
अब यह पुलिस महानिदेशक को ही तय करना है कि इस धमकी को किस तरीके से लिया जाए। सार्वजनिक तौर पर इस तरह की पोस्ट के आधार पर पूर्व सीएम के बेटे के खिलाफ मामला बन सकता है, ऐसा कानूनविद मानते हैं। सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को धमकी देने के मामले दर्ज हो सकते हैं।
उधर अपनी इस पोस्ट पर अरुण खूब वाहवाही भी लूट रहे हैं। अरुण के कमेंट बॉक्स में प्रतिक्रियाओं का ढेर लगा हुआ है, इसमें इस तरह की टिप्पणी पर किसी भी प्रशंसक ने आपत्ति नहीं जताई है।
फेसबुक पर ये है लिखा……
मुख्यमंत्री जी पिछले दो तीन दिन से लगातार पुलिस अधिकारियों पर दवाब बना रहें हैं जैसे तैसे धूमल जी अनुराग जी और मुझ पर कोई भी केस बनाया जाए।
में इसका स्वागत करता हूँ और चुनौती देता हूँ अधिकारियों को कि केस बनायें पर उनका हश्र क्या होगा इसको ध्यान में रखें। मुख्यमंत्री का ख़ुद का क्या हाल हुआ है पिछले केस बना कर उसको देख लें। मुख्यमंत्री केवल चंद दिनों के मेहमान हैं उसको बाद अपना हाल सोच कर ही कोई क़दम उठाएँ।
और DGP संजय जी को एक सुझाव-
धृतराष्ट्र और दुर्योधन के संजय ना बने। जीत हमेशा सत्य की होती है, संजय की नहीं। संयम में रहें।
https://www.facebook.com/thakurarun.singh.1/posts/10209727867054395