शिमला (एमबीएम न्यूज़) : हिमाचल कांग्रेस ने ब्लॉकों में पार्टी इकाईयों को मजबूत करने की मुहिम शुरू कर दी गई है। पार्टी ने ब्लाकों के मुआयने को ब्लॉकवार पर्यवेक्षकों की सूची आज जारी की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू के निर्देश पर सभी ब्लाकों में पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। पूर्व विधायकों को भी यह जिम्मा सौंपा गया है। ब्लॉक पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने सम्बधित ब्लॉकों में जाकर सम्बधित ब्लॉक से मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेसजनों व कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल बिठाकर बैठकें करें तथा नरेन्द्र मोदी सरकार के झूठे आश्वासनों, वायदों व जुमलों से वहां की आम जनता को जागरूक करें।
जिला चम्बा में रघुवीर सिंह बाली को चुराह ब्लॉक, केवल सिंह पठानिया को भरमौर ब्लॉक, पवन नैयर को पांगी ब्लॉक, नागेश्वर मनकोटिया को चम्बा ब्लॉक, मनोज कुमार पठानिया को डलहौजी ब्लॉक व चेतन चम्बियाल को भटियात ब्लॉक का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
जिला कांगड़ा में अजय वर्मा को नगरोटा ब्लॉक, जगदीश सिपहिया को कांगड़ा ब्लॉक, अमित भरमौरी को शाहपुर ब्लॉक व विरेन्द्र को धर्मशाला ब्लॉक का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। देहरा में रवि पराशर को देहरा ब्लॉक, पूर्व विधायक सुरेन्द्र चौधरी को जसवां परागपुर ब्लॉक, राजेन्द्र जार को जसवां ब्लॉक व दीपक शर्मा को ज्वालामुखी ब्लॉक का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पालमपुर में राजेन्द्र वर्मा को जयसिंहपुर ब्लॉक, आशीश बुटेल को सुलाह ब्लॉक, राकेश चौधरी को पालमपुर ब्लॉक व राकेश चौहान को बैजनाथ ब्लॉक का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। नुरपुर में विशाल चम्बयाल को नुरपुर ब्लॉक, सुनील शर्मा को इन्दौरा ब्लॉक, दिग्विजय पुरी को फहतेपुर ब्लॉक व विक्रम शर्मा (विक्की) को ज्वाली ब्लॉक का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
जिला लाहुल स्पीति में भुवनेश्वर गौड को ब्लॉक केलांग, हरी चन्द शर्मा को ब्लॉक उदयपुर, एस.सी. नेगी को ब्लॉक काजा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
कुल्लू में पूर्व विधायक रधूवीर ठाकुर को ब्लॉक मनाली, दीपक शर्मा को ब्लॉक कुल्लू, संजीव गुलेरिया को ब्लॉक बन्जार, राम सिंह को ब्लॉक आनी व बलदेव नगी को ब्लॉक निरमण्ड का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
मण्डी में पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा को ब्लॉक सिराज, इन्द्र ठाकुर को ब्लॉक द्रंग, पवन ठाकुर को ब्लॉक जोगिन्द्र नगर, राकेश चन्देल को ब्लॉक मण्डी सदर व डा0 जय कुमार आजाद को ब्लॉक बल्ह का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।सुन्दरनगर में महेश शर्मा को ब्लॉक करसोग, बामन देव ठाकुर को ब्लॉक सुन्दरनगर, यदुपति ठाकुर को ब्लॉक नाचन, मनमोहन कटोच को ब्लॉक धर्मपुर व नरेन्द्र ठाकुर को ब्लॉक सरकाघाट का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
जिला हमीरपुर में पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा को ब्लॉक भोरंज, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया को ब्लॉक सुजानपुर, हिरा सिंह पाल को ब्लॉक टौणी देवी, ललित चौधरी को ब्लॉक हमीरपुर, राम चन्द्र पठानिया को ब्लॉक बडसर, अतुल कडहोता को ब्लॉक नादौन व दीपक शर्मा को ब्लॉक नादौन गलौड़ का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
ऊना जिला में सुरिन्द्र वालिया को ब्लॉक चिन्तपूर्णी, अजय जगोता को ब्लॉक गगरेट, कुमारी नमिता रोशन लाल को ब्लॉक हरोली, मदन चौधरी को ब्लॉक ऊना व सुरेन्द्र मनकोटिया को ब्लॉक गगरेट का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
बिलासपुर में राजिन्द्र वर्मा को ब्लॉक झण्डूता, पूर्व विधायक बाबू राम गौतम को ब्लॉक धुमारवीं, प्रकाश करड को ब्लॉक बिलासपुर, राकेश चन्देल को ब्लॉक श्री नैना देवी जी व देवा नन्द वर्मा को ब्लॉक जुखाला का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
जिला सोलन में राजेन्द्र ठाकुर को ब्लॉक अर्की, दीपक राठौर को ब्लॉक नालागढ, वेद वर्मा को ब्लॉक दून, देवा नन्द वर्मा को ब्लॉक सोलन, सुरेन्द्र चौहान को ब्लॉक कण्डाघाट, मनजीत ठाकुर को ब्लॉक कसौली का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
जिला सिरमौर में संजय भण्डारी को ब्लॉक पच्छाद, आईएन मैहता को ब्लॉक नाहन, रजनीश चन्द्र किमटा को ब्लॉक श्री रेणुका जी, अमित नन्दा को ब्लॉक पॉवटा साहिब, सन्त राम चौहान को ब्लॉक शिलाई व अरूण मैहता को ब्लॉक कफोटा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
शिमला में पवन चौहान को ब्लॉक चौपाल, ब्रिज राज ठाकुर को ब्लॉक कुपवी, आशा कंवर को ब्लॉक नेरवा, रितेश कपरेट को ब्लॉक ठियोग, महेन्द्र चौहान को ब्लॉक नारकण्डा, प्रदीप वर्मा को ब्लॉक कसुम्पटी, हमीन्द्र ठाकुर को ब्लॉक शिमला शहर, पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट को ब्लॉक शिमला ग्रामीण, हरिन्द्र रावत को ब्लॉक जुब्बल कोटखाई, देवेन्द्र श्याम को ब्लॉक रामपुर, प्रकाश ठाकुर को ब्लॉक रोहडू का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
जिला किन्नौर में महेश्वर सिंह को ब्लॉक कल्पा, चन्द्र प्रभा नेगी को ब्लॉक निचार व सत्यजीत नेगी को ब्लॉक पुह का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।