सुंदरनगर/गोहर (नितेश सैनी): ड्रीम गर्ल ऑफ इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम करने वाली चांदनी शर्मा मलेशिया से भारत पहुंच चुकी है। चांदनी शर्मा वालीबुड की ड्रीम गर्ल अभिनेत्री हेमा मालिनी से मिल। चांदनी शर्मा ने ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से मुंबई में मुलाकात की।
इस मौके पर चांदनी शर्मा को मलेशिया में ड्रीम गर्ल ऑफ इंटरनेशनल का खिताब मिलने पर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने बधाई दी। साथ ही चांदनी शर्मा को भारत की दूसरी ड्रीम गर्ल कहा। यह सुनने के बाद चांदनी शर्मा बहुत खुश नजर आई। इंटरनेशनल टूरिज्म की ओर से आयोजित मिस टूरिज्म क्वीन इंटरनेशनल प्रतियोगिता का आयोजन मलेशिया में किया गया था। इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व गोहर की चांदनी शर्मा ने किया। साथ ही खिताब अपने नाम किया।
इस प्रतियोगिता में 60 देशों की सुंदरियों ने भाग लिया। सुंदरियों ने प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा को दिखाया था। इसके आधार पर मिस इंटरनेशनल टूरिज्म क्वीन का खिताब फिलीपिन की विजेता सुंदरी को दिया गया। प्रतियोगिता में चांदनी शर्मा ने मिस जेनिटल का खिताब भी अपने नाम किया था। चांदनी शर्मा पहले भी देश के लिए बहुत सी प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं और अपने जौहर दिखाती आई है।