नाहन (एमबीएम न्यूज): उपमंडल राजगढ़ के मुकुंद लाल पर गैस सिलेंडरों की बिक्री में 40 लाख रूपए से अधिक का गबन करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकुंद लाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रदीप कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि सार्वजनिक वितरण हैल्पर निगम मुकुंद लाल द्वारा नगम की एलपीजी राजगढ़ में गैस सिलेंडरों की बिक्री में 40,51,282 रूपए की धोखाधड़ी व गबन किया है।
आरोपी मुकुंद लाल द्वारा होशियारी से फर्जी बैंक डिपोजिट स्लीप व डे बुक बिक्री में तिथियां दर्शाकर रिकार्ड में कांट-छांट कर दी। इसके चलते निगम को 12.50 प्रतिशत ब्याज के तौर पर 1 लाख 13 हजार 192 रूपए की अतिरिक्त हानि हुई। एसपी सौम्या सांबशिवान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 409,420,468,471 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।