शिमला : हिमाचल प्रदेश में पच्छाद और धर्मशाला की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस के अपने उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी कर दी है।कांग्रेस ने पच्छाद से गंगूराम मुसाफिर और धर्मशाला से विजय इंद्र कर्ण को उम्मीदवार घोषित किया है। पच्छाद से गंगा राम मुसाफिर को कांग्रेस का टिकट मिलना पहले से ही तय माना जा रहा था। मुसाफिर छह बार पच्छाद से विधायक बन चुके हैं। लेकिन पिछले दो चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
उधर, धर्मशाला में कांग्रेस नए चहरे पर किस्मत आजमा रही है। यहां कांग्रेस ने गद्दी कार्ड खेला है। विजय इंद्र कर्ण गद्दी नेता हैं। वह युवा कांग्रेस के सक्रिय नेता रहे हैं। इन दो सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं। भाजपा में अभी अपने उम्मीदवारों का एलान नहीं किया है। इन दोनों सीटों पर भाजपा का कब्ज़ा है।
उल्लेखनीय है कि 2017 में हुए विस् चुनाव में कांग्रेस के सुधीर शर्मा भाजपा के किशन कपूर से 3 हज़ार मतों से पराजित हुए थे। इसी तरह पच्छाद में भाजपा के सुरेश कश्यप ने कांग्रेस के गंगू राम मुसाफिर को करीब 4 हज़ार मतों से हराया था।