अमरप्रीत सिंह/सोलन
जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष एंव दून से भाजपा नेता दर्शन सिंह सैणी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने से बवाल मच गया है। आरोप है कि वायरल वीडियो में दर्शन सिंह सैणी लोदीमाजरा में कार्यकर्ताओं को एक नंबर-दो नंबर की वोट डालने की बात कह रहे है। आरोप यह भी है कि सैणी यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि 100 प्रतिशत से भी अधिक वोटें भाजपा को डाली जाऐं ताकि भाजपा को लीड मिले। वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस ने दर्शन सिंह सैणी को आड़े हाथों लिया और मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की है।
इस पर बवाल……
दून के पूर्व विधायक एंव प्रदेश कांग्रेस महासचिव राम कुमार चौधरी ने चुनाव आयोग को भेजी शिकायत में कहा कि जाली वोट डालने की अपील और 100 फीसदी से भी अधिक मतदान के लिए कार्यकर्ताओं को उकसाना आदर्श आचार संहित का उल्लंघन है। लोदीमाजरा में नुक्कड़ जनसभा के दौरान जल प्रबंधन वोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैणी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि केड़ी वोट इक नंबर दी है, केड़ी वोट दो नंबर दी है सब देखे ते सारियां कठियां करके भाजपा नू पा दियो। वोट 100 परसेंट टे ऊपर पाके दियो।
सोशल मीडिया पर सैणी का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए दर्शन सिंह सैणी की शिकायत चुनाव आयोग को भेज दी। शिकायत में राम कुमार चौधरी ने कहा कि लोगों को भाजपा प्रत्याशी के हक में जाली वोट डालने को कहा जा रहा है। लोगों से 100 प्रतिशत से अधिक मतदान का आह्वाहन किया जा रहा है। जो कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।
बीजेपी नेता का जवाब…..
कांग्रेस ने शिकायत भेजकर चुनाव आयोग से मांग उठाई है कि इस पूरे मामले पर कड़ा एक्शन लेते हुए सख्त कार्रवाई की जाए। उधर कांग्रेस के आरोपों के बाद सैनी ने भी सोशल मीडिया में एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमे अपना स्पष्टीकरण देते नजर आ रहे है। वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व विधायक एंव प्रदेश कांग्रेस महासचिव राम कुमार चौधरी ने कहा कि छल-कपट ही हमेशा भाजपा की नीति और नियत रही है। चुनावों में कैसे धांधली की जाए, ईवीएम से कैसे छेड़छाड़ की जाए यह पूरे देश में लोगों के सामने आ रहा है।