एमबीएम न्यूज/नाहन
औसतन हर रोज सिरमौर पुलिस कोई न कोई कारनामा कर दिखा रही है। अब पुलिस ने बाइक चोरों के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। नाहन थाना के तहत तीन बाइक चोरी होने के बाद से ही पुलिस चैन से नहीं बैठी थी। शिद्दत से की गई मेहनत रंग लाई है। देश की राजधानी के वसंत बिहार इलाके से पुलिस ने देहरादून के रहने वाले बलबीर गुलेरिया व उत्तर प्रदेश के रहने वाले संजय गुप्ता को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों का नेपाल में भी अस्थाई ठिकाना था।
दरअसल पुलिस ने जून 2018 में इसी गैग के एक सदस्य हीरा को गिरफ्तार किया था। सोलन के कसौली से चोरी हुई मारूति कार को भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी हीरा अब भी ज्यूडिशियल रिमांड पर चल रहा है। चार दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस के सामने आरोपी जुबान खोलने लगे हैं। सोलन के अलावो कई अन्य जिलों में भी चोरी की वारदातों में संलिप्त रहे। यहां तक की कई और चोरी की घटनाओं में आरोपियों की संलिप्तता हो सकती है। गिरफ्तार आरोपियों का नेपाल में भी अस्थाई ठिकाना था।
कैसे पहुंची पुलिस आरोपियों तक…
देश की राजधानी से किसी भी अपराधी को गिरफ्तार करना राज्य पुलिस के लिए आसान नहीं होता। बलबीर व विकास को दबोचने के लिए पुलिस ने एक योजना बनाई। पहले उनका पता पुख्ता तौर पर हासिल किया गया। इसके बाद एक पार्सल कोरियर कंपनी बनाई गई। पुलिस की टीम आरोपियों के घर पर एक पार्सल डिलीवर करने पहुंची। पहचान की तस्दीक होने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
नेपाल का बाजार ही क्यों…
प्रारंभिक छानबीन में यह पता चला है कि इंटरनेशनल बाइक चोरी गैंग केवल पलसर-220 बाइक चोरी करने का ही लक्ष्य रखता था। चोरी करने के बाद इस बाइक को हरियाणा के मलाना ले जाकर कुछ बदलाव किए जाते थे। इसके बाद गिरोह के सदस्य इसे चलाकर नेपाल बॉर्डर तक पहुंचते थे। यहां से नेपाली मूल के सदस्य बाइक को चलाकर ले जाते। दरअसल नेपाल में बाइक की कीमतें काफी ज्यादा हैं। लिहाजा चोरी करने के बाद इन बाइकों की अच्छी-खासी कीमत मिल जाती होगी। साथ ही नेपाल से बरामदगी भी पुलिस के लिए नामुमकिन सी ही रहती थी।
एसपी रोहित मालपानी का कहना है कि नेपाल के रहने वाले दो सदस्यों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने माना कि नेपाल से आरोपियों को लेकर आना आसान नहीं है। लेकिन पूरी कोशिश की जा रही है।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने