शिमला (एमबीएम न्यूज़) : विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने भीतरघातियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व मंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता रंगीलाराम राव सहित पार्टी के 37 नेताओं को कांग्रेस ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। रंगीलाराम राव को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का करीबी माना जाता है और पिछले कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में वह वीरभद्र सिंह के राजनीतिक सलाहकार थे।
पार्टी उम्मीदवारों की सिफारिश पर ब्लॉक और जिला कांग्रेस कमेटियों के अनुमोदन के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 37 कांग्रेस नेताओं को पार्टी विरोधी कार्य करने पर छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। साथ ही छह साल के लिए प्राथमिकता सदस्यता भी रद्द कर दी है।
पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के हाल ही के दौरे के दौरान भीतरघातियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कड़े रुख के बाद यह कदम उठाया गया है। पार्टी हाईकमान की हरी झंडी के बाद ही चुनाव में बागी तेवर अपनाकर पार्टी उम्मीदवार को नुकसान पहुंचाने वाले नेता बाहर किए गए हैं।
पूर्व मंत्री रंगीलाराम राव, पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा, मनजीत डोगरा, रघुवीर सिंह व एनएसयूआई अध्य्क्ष करुण शर्मा को भी निष्कासित कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी की हार की समीक्षा करने शिमला पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने साफ कर दिया था कि अधिकृत उम्मीदवारों को नुकसान पहुंचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इन पर गिरी पार्टी विरोधी कार्य की गाज
1. रंगीला राम राव, पूर्व मंत्री एवं उपाध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी, विधानसभा क्षेत्र सरकाघाट।
2. टेक चंद डोगरा, पूर्व मंत्री एवं उपाध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी, विधानसभा क्षेत्र नाचन
3. दामोदर दास चैहान, विधानसभा क्षेत्र नाचन
4. रघुवीर सिंह, पूर्व विधायक एवं सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, विधानसभा क्षेत्र लाहौल स्पीति
5. प्रोमिला देवी पूर्व प्रत्याशी भोरंज चुनाव क्षेत्र, विधानसभा क्षेत्र भोरंज
6. दीपक ठाकुर, विधानसभा क्षेत्र लाहौल स्पीति
7. रपत्न बोध, विधानसभा क्षेत्र लाहौल स्पीति
8. राजेंद्र कारपा विधानसभा क्षेत्र लाहौल स्पीति
9. युपेंद्र कांत मिश्रा, पूर्व उपाध्यक्ष एनएसयूआई एवं पूर्व चैयरमैन एचपीएमसी, विधानसभा क्षेत्र आनी
10.सतपाल, विधानसभा क्षेत्र आनी
11.करुण शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र ऊना
12. ऋषि शर्मा, विधानसभा क्षेत्र पालमपुर
13.मनजीत डोगरा, पूर्व विधायक, विधानसभा क्षेत्र बड़सर
14. कुलदीप बेदी, पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस सुजानपुर, विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर
15. बॉबी ठाकुर, विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर
16. विनोद, विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर
17.जुगल किशोर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर
18. जसबीर, विधानसभा क्षेत्र गगरेट
19. महेंद्र कुमार, विधानसभा क्षेत्र गगरेट
20. अश्वनी ठाकुर, विधानसभा क्षेत्र गगरेट
21.राम लुभाया, विधानसभा क्षेत्र गगरेट
22. मधुसुदन जसवाल, विधानसभा क्षेत्र गगरेट
23. देवी कुमार, विधानसभा क्षेत्र गगरेट
24. गुरचरण सिंह, विधानसभा क्षेत्र गगरेट
25. अनिल प्रभा, विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी
26. राजेश वर्मा, विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी
27. उजागर चैधरी , विधानसभा क्षेत्र नालागढ़
28. सतनाम सिंह राणा, विधानसभा क्षेत्र नालागढ़
29. प्रींस शर्मा विधानसभा क्षेत्र नालागढ़
30. महेश गौतम विधानसभा क्षेत्र नालागढ़
31. गुरमेल सिंह, विधानसभा क्षेत्र दून
32. उमेश भारद्वाज, विधानसभा क्षेत्र बैजनाथ
33. बलदेव ठाकुर, विधानसभा क्षेत्र बल्ह
34. शंकर सिंह, विधानसभा क्षेत्र श्री नैनादेवी जी
35. दर्शन ठाकुर, विधानसभा क्षेत्र रामपुर
36. ईश्वर सिंह लक्टू , विधानसभा क्षेत्र रामपुर
37. इंतजार अली विधानसभा क्षेत्र पौंटा साहिब