शिमला (एमबीएम न्यूज़ ) : प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्षा अब डा. डेज़ी ठाकुर होंगी। इस बाबत भी जयराम सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। हिमाचल
प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा के तौर पर उन्हें तीन साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव लागू होगा। सरकार ने आयोग में गैर-अधिकारिक सदस्यों के तौर पर इन्दू बाला,सुषमा भट्ट व मंजरी नेगी को भी तीन साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया है।
सोलन के परवाणू से ताल्लुक रखने वाली डॉ डेजी ठाकुर पार्टी में एक लंबे अरसे से सक्रिय रही है। इसके अलावा, वो भाजपा प्रदेश सचिव भी हैं। इससे पहले जैनब चंदेल महिला आयोग की चेयरपर्सन थी। जिन्होंने जयराम ठाकुर के बतौर सीएम शपथ लेने के बाद इस्तीफा दे दिया था। डा. डेजी ठाकुर की महिला आयोग के चेयरपर्सन नियुक्ति से से समर्थकों में खासा उत्साह है। परवाणू नगर परिषद् की अध्यक्षा रहने के दौरान 2014 में डेजी ठाकुर स्वीडन के आम चुनाव के प्रचार में भी गई थी। जिसमे देश की तीन महिलाओ में दो हिमाचल से थी।