शिमला (एमबीएम न्यूज): विधानसभा चुनाव में भाजपा को 44 सीटों का प्रचंड बहुमत मिल गया है। कांग्रेस ने 21 सीटों पर चुनाव जीता है।
एक सीट पर सीपीआई(एम) के अलावा दो सीटें निर्दलीयों के खाते में गई हैं। कांग्रेस का जहाज डूबने की बड़ी वजह दिग्गज नेताओं का चुनाव हारना रहा। इसमें ठाकुर कौल सिंह, जीएस बाली, प्रकाश चौधरी, जी आर मुसाफिर व ठाकुर सिंह भरमौरी अहम नाम हैं।
यही हालत भाजपा की भी हुई है। भाजपा के दिग्गजों में सतपाल सत्ती, ठाकुर गुलाब सिंह, महेश्वर सिंह व रविंद्र रवि शामिल हैं। भाजपा के दिग्गज जीतते तो वास्तव में 50+ हासिल किया जा सकता था। चुनाव में भाजपा की मत प्रतिशतता 48.8 प्रतिशत रही। जबकि कांग्रेस की 41.8 प्रतिशत रही। लगभग 8 प्रतिशत वोट अन्यों के खातों में गए। चुनाव आयोग की आधिकारिक सूचना के मुताबिक पूर्व सीएम धूमल 2933 मतों से पीछे है, जबकि जोगिंदर नगर सीट पर ठाकुर गुलाब सिंह 7304 मतों से पीछे है। हालांकि साफ़ नहीं है लेकिन आशंका जाहिर की जा रही है कि कही नहीं कही पेंच अड़ गया है, इसी कारण नतीजा अटक गया है। चुनाव आयोग कांग्रेस को 20 सीटों पर विजयी बता रहा है जबकि एक सीट पर बढ़त। इसमें सुजानपुर सीट में बढ़त दिखाई गई है। राणा के जीतने की सूरत में कांग्रेस की 21 सीटे होंगी।