शिमला (एमबीएम न्यूज ब्यूरो) : देवभूमि की राजधानी में डिंपल गर्ल प्रिटी जिंटा की खटटी-मीठी बचपन की यादों का “मैदान” अब नहीं है। इससे प्रिटी जिंटा नाखुश हैं। इसका खुलासा खुद प्रिटी जिंटा ने टिवटर पर किया है।
फोटो: प्रिटी जिंटा
हालांकि प्रिटी जिंटा के प्ले ग्राउंड का वजूद काफी पहले समाप्त हो चुका होगा, लेकिन डिंपल गर्ल के संज्ञान में यह बात उस वक्त आई, जब वह 15 मई को एक दिन के लिए गोपनीय तरीके से अपने घर आई थी। अब इस मैदान पर उंची इमारतें खड़ी हो गई हैं। संजौली में बचपन में अपने घर के नजदीक प्रिटी जिंटा ने इस मैदान में जमकर उछल-कूद की थी।
एक दिन के टूर के बाद मुंबई पहुंचते ही प्रिटी जिंटा ने अपने मन की बात को साझा करने में टिवटर को जरिया बनाया। प्रिटी ने कंकरीट में तबदील हो रहे शिमला की कुछ तस्वीरें भी टवीट की हैं।
यह किया प्रिटी ने टवीट
क्यों आई थी शिमला प्रिटी जिंटा?
15 मई को प्रिटी अपने घर नीलकुंज आई थी। वह अपनी मामी का कुशलक्षेम पूछने पहुंची थी। प्रिटी की मामी की हाल ही में सर्जरी हुई थी।