शिमला (शैलेंद्र कालरा): भाजपा को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सहमति पर सूबे में पार्टी ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ ‘‘जवाब मांगे हिमाचल’’ कैंपेन लांच किया। बकायदा सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। एक वीडियो की मार्फत भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोलने की कोशिश की। मंडी रैली से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस ने इसका तोड़ ढूंढते हुए ‘‘जरूर देगा हिमाचल जवाब’’ कैंपेन शुरू कर दिया है।
युकां अध्यक्ष विक्रमादित्य का कहना है कि भाजपा हमें प्रदेश की जनता को हिसाब देने के लिए कह रही है, जिसे हम चुनाव में खुशी-खुशी देंगे। हिसाब तो मोदी सरकार को 2014 के आम चुनाव में किए गए वादे व अच्छे दिन का देना होगा। विक्रमादित्य का कहना है कि भाजपा इस तरह का कैंपेन लांच कर प्रदेश का ध्यान बढ़ती मंहगाई, पैट्रोल व डीजल के दामों से हटाना है।
विक्रमादित्य ने कहा कि भाजपा जवाब दे, हरेक खाते में 15 लाख रुपए कब आए, जीएसटी की व्यापारियों पर मार पड़ी या नहीं। उन्होंने कहा कि देश में दो करोड़ युवाओं को रोजगार मिला या नहीं। विक्रमादित्य ने कहा कि अगर देश को यह अच्छे दिन चाहिए थे तो वह बुरे दिन ही वापिस लौटा दो। कांग्रेस ने भी अपने कंैपेन के प्रचार के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है।