फॉलोअप
शिमला (एमबीएम न्यूज) : प्रदेश में दोपहर बाद 12:35 मिनट पर महसूस किए गए भूकंप के झटकों का केंद्र इस बार भी नेपाल था। पहले झटके महसूस होने का समाचार 12:43 मिनट फलैश किया गया था, लेकिन मौसम विभाग ने इसे 12:35 मिनट पर रिकॉर्ड किया है।
हिमाचल प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.1 आंकी गई है। नेपाल में इसकी गहराई 18 किलोमीटर थी। भूकंप का एपिक सैंटर 27.6 नार्थ था। जबकि लांगीटयूड 86.08 दर्ज हुआ। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक भूकंप की तीव्रता एपिक सैंटर पर काफी थी, लेकिन हिमाचल में इसकी तीव्रता धीरे-धीरे कम हो गई थी।