कुल्लू (नीना गौतम) : मुझे हटाना भाजपा के हाथ में नहीं है, ये शब्द मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कुल्लू दौरे के दौरान मणिकर्ण घाटी के शाट में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहे उन्होंने कहा कि जो भाजपा मुझे हटाने की बात कर रही वह मात्र बौखलाहट है। मुझे प्रदेश की जनता ने आशीर्वाद दिया है कोई भाजपा की दी हुई खैरात लेकर सीएम नहीं बना हूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अच्छे से विकास कार्य कर रही है लेकिन कांग्रेस सरकार जो विकास कार्य कर रही है भाजपा उसमें उल्टा अडंगा अटका रही है।
जनता के लिए विकास करने के रास्ते में रोड़ा बनने वाली भाजपा को इस बार भी प्रदेश की जनता बाहर का रास्ता दिखाएगी। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि सरकार ने प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया है और गांव-गांव में सड़क का नेटवर्क बिछाया जा रहा है। स्कूलों को अपग्रेड किया जा रहा है। प्रदेशमें कॉलेजों की संख्या 122 तक पहुंच चुकी है जिसमें छात्राओं की संख्या ज्यादा है। महेश्वर सिंह है, आया राम-गया राम। वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कुल्लू दौरे के दौरान कुल्लू सदर के विधायक महेश्वर सिंह के आरोपों की प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर कोई विश्वास नहीं करता।
महेश्वर सिंह आया राम गया राम है। कभी भाजपा में थे तो कभी हिलोपा में होते हैं तो कभी मेरे साथ कांग्रेस में भी आते है। महेश्वर सिंह पर तो उनकी पत्नी भी विश्वास नहीं करती होगी। ऐसे में महेश्वर सिंह की बातों पर कोई भी विश्वास नहीं करता। बाली और मनकोटिया का मन एक: वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया और परिवहन मंत्री जीएस बाली की मुलाकात को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि मनकोटिया और बाली का मन एक है। पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से सवाल किया था के मनकोटिया को उपाध्यक्ष के पद से हटाने के बाद मनकोटिया और जीएस बाली ने मुलाकात की थी और मन की बात की इसके राजनीतिक मायने क्या है। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने इतनी बात कहकर इस पर विराम लगा दिया कि मनकोटिया और जीएस बाली का मन एक ही है।