चम्बा (एमबीएम न्यूज़) : चम्बा-चुवाड़ी मार्ग पर मतैयार मोड़ के समीप एक बोलेरो गाड़ी ने दो राहगीर महिलाओ को टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों महिलाए घायल हो गई। पुलिस ने घायलो के बयान के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
घायलो की पहचान बेबी पुत्री शंकुन्तला और शंकुतला निवासी सहला के रूप में हुई। शंकुतला को ज्यादा चोटे आने के चलते उसे टांडा रेफर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक वीरेंदर तोमर ने खबर की पुष्टि की है।