चंबा (एमबीएम न्यूज) : जिला के सुंड़ला-बिहाली मार्ग पर एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जल गई। जिसमें सवार एक व्यक्ति की जलने से मौत हो गई। जबकि, दूसरा व्यक्ति छिटक कर गिरने से घायल हो गया। यह हादसा मंगलवार देर रात करीब 11 बजे हुआ। हादसे में मृत्तक की पहचान विजय कुमार पुत्र डेन्जू राम निवासी गांव रजेरा के रूप में हुई। जबकि घायल ज्ञानी पुत्र कर्माे निवासी गांव रजेरा का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में चल रहा हैं। पुलिस इस मामले की छानबीन करने में जुट गई हैं।
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ हैं कि गाड़ी में दुर्घटना के तुरंत बाद आग लग गई। जिसके चलते विजय कुमार की मौत हो गई। एएसपी चंबा वीरेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की हैं। उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस हादसे के पीछे रहे कारणों की तलाश कर रही हैं।