ऊना (एमबीएम न्यूज) : झलेड़ा व लमलैहड़ी में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों को सांप ने डंस लिया। तबीयत बिगडऩे पर पीडि़तों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पीडि़तों का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार पहली घटना झलेड़ा में पेश आई, जहां 12 वर्षीय दिलप्रीत झलेड़ा स्थित एक पोल्ट्री फार्म के समीप खेल रहा था कि तभी अचानक ही उसे सांप ने डस लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि सांप ने दिलप्रीत को दो जगहों पर डंसा है।
वहीं दूसरी घटना लमलैहड़ी में पेश आई, जहां सुदेश कुमार (32) बुधवार सांय कार्य कर रहा था कि तभी अचानक ही उसे सांप ने डंस लिया। जिससे उसकी तबीयत गई। उधर, सीएमओ ऊना प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीडि़तों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है।