ऊना (एमबीएम न्यूज़) : उपमंडल अंब के कुठियाडी में दो बाईक की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अंब-ऊना रोड पर शनिवार शाम को हादसा उस वक्त हुआ। जब ऊना की तरफ जा रही एक बाईक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाईक ने टक्कर मार दी। जिस कारण 40 वर्षीय जमालदीन पुत्र रेशमदीन निवासी संघनेई और उसकी पत्नी 25 वर्षीय आशा देवी तथा अन्य बाईक पर सवार रछपाल सिंह पुत्र कृष्ण चंद, कृष्ण चंद पुत्र जजरमल निवासी चुरडू, 40 वर्षीय सोमनाथ पुत्र आज्ञाराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को फौरन सिविल अस्पताल अंब लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जमालदीन और सोमनाथ को गंभीर चोटों के चलते जिला चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया गया। जहां से दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
उधर अंब के ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज राजेंद्र पठानियां ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जांच पडताल शुरू कर दी है।