चंबा (एमबीएम न्यूज) : बंदरो के खेतों से भगाते वक्त एक व्यक्ति घायल हो गया हैं। इस व्यक्ति का उपचार जिला अस्पताल चंबा में चल रहा हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंबा जिले की बरौर पंचायत के छमेई गांव के योगराज (47) पुत्र चुनी लाल शनिवार सुबह करीब छह बजे अपने मक्की के खेतों से बंदरों की टोली को भगाने के लिए गए। वे फसल को नुकसान पहुंचा रहे उत्पाती बंदरों को भाग रहे थे कि भागते-भागते बंदरों ने चट्टान से बड़ा पत्थर खिसका दिया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने घायल योग राज को उपचार के जिला अस्पताल चंबा पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार घायल को देकर उसे एडमिट कर लिया। वही, एमएस डा जीवानंद ने भी इसकी पुष्टि की हैं। उन्होंने बताया कि घायल को उपचार दिया जा रहा हैं।