चंबा (एमबीएम न्यूज): सलूणी में अस्पताल की तरफ जा रहे एक राहगीर पर रीछ ने हमला कर दिया। जिसके चलते राहगीर बुरी तरह घायल हो गया। घायल का उपचार जिला अस्पताल चंबा में चल रहा हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलशन कुमार पुत्र खेम राज निवासी गांव भुनाड़ सलूणी मंगलवार शाम को अस्पताल की तरफ जा रहा था।
इसी दौरान अचानक एक रीछ ने उस पर धावा बोल दिया। काफी शोर मचाने के बाद वहां पर आए लोगों ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए सलूणी चिकित्सालय पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल चंबा के लिए रैफर कर दिया गया।
उधर, एमएस डा जीवानंद चौहान ने बताया कि घायल का उपचार चल रहा हैं। चिकित्सक घायल की तबीयत पर नजर बनाए हुए हैं।
शव बरामद
वहीं मणिमहेश डलझील के समीप मंगलवार देर शाम के शव बरामद हुआ। शव की शिनाख्त नही हो पाई हैं। बताया जा रहा हैं कि शव काफी पुराना हैं। लिहाजा, बुधवार को बरामद शव को भरमौर पहुंचाया गया। जहां पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई हैं।
उधर, एसएचओ भरमौर अजय कुमार ने भी इसकी पुष्टि की हैं।