ऊना (एमबीएम न्यूज़) : उपमंडल गगरेट स्थित स्वां नदी में एक प्रवासी युवक डूब गया है। युवक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी भारत भूषण के रूप में की गई है, जो पंजाब के फगवाड़ा में रह रहा था। सोमवार को वह अपने अन्य छह दोस्तों के साथ चिन्तपूर्णी आया हुआ था। जहां से लौटते समय वह गगरेट में स्वां नदी में नहाने जा घुसा।
हालांकि स्वां में सभी सात लोग नहाने उतरे थे। जहां भारत भूषण पानी से भरे गहरे गड्ढे में समा गया। पुलिस को सूचना मिलते एक दल को मौके पर रवाना कर दिया गया। अभी तक भारत भूषण का कोई पता नही चल पाया है।