नालागढ़ (अनिल कपूर) : उपमण्डल नालागढ़ के पहाडी क्षेत्र नण्ड के एक युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतक पीजीआई चण्डीगढ में उपचाराधीन था रविवार सुबह करीब चार बजे युवक ने अंतिम सांस ली। जानकारी अनुसार अरूण लाल उम्र 35 पुत्र कृष्ण लाल निवासी नण्ड तहसील नालागढ़ वीरवार सुबह खेतों की तरफ गया था,जहां उसे सांप ने काट लिया। युवक को गंभीरावस्था में नालागढ़ चिकित्सालय लाया गया,जहां से उसे पीजीआई चण्डीगढ रैफर कर दिया गया।
रविवार सुबह करीब चार बजे अरूण लाल ने दम तोड दिया। मृतक अपने पीछे पत्नि ओर दो लडकों को छोड गया है। अरूण लाल खेतीबाडी का काम करता था और अपने पिता से अलग रहता था। पंचायत प्रधान कमला देवी ने कहा कि मृतक अरूण लाल एक गरीब परिवार संबंध रखता था। पंचायत प्रधान ने प्रशासन से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। ताकि अरूण का परिवार अपना भरण पोषण कर सके।