नाहन (एमबीएम न्यूज): रविवार शाम 5 बजे के आसपास बोहलियों के नजदीक पुलिया से एक वेगनार कार (डीएल2सी-7926) नीचे गिर गई। सौभाग्य से कार के तमाम यात्री सुरक्षित है। स्थानीय लोगों ने यात्रियों को हरसंभव मदद प्रदान की। एक बुजुर्ग को हल्की चोटें आई है।
कार में तीन पुरूष व एक महिला सवार थे, जो चामुंडा देवी से वापस देहरादून की तरफ लौट रहे थे। सनद रहे कि शुक्रवार को भी एक कार इसी स्थान के करीब एक अन्य पुलिया से नीचे गिर गई थी। सतीवाला पंचायत के उपप्रधान संजीव ने बताया कि तमाम यात्री सुरक्षित है। लिहाजा पुलिस में मामला संभवत: नहीं दर्ज करवाया जा रहा है।