ऊना (एमबीएम न्यूज़): ऊना-मैहतपुर एक्सप्रस हाईवे पर रक्कड़ कालोनी में एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में कार में सवार तीन महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को रोगी वाहन ऊना की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में पीडि़तों का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे चंडीगढ़ से ऊना की तरफ आ रही एक कार रक्कड़ कॉलोनी के समीप अचानक ही पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में कार में सवार मोनिका, माया देवी, भारती व दीनानाथ निवासी मंडी को गंभीर चोटे पहंची। स्थानीय लोगों ने मौका पर पहुंचकर कार में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को रोगी वाहन कर्मियों ईएमटी विवेक व पायलट कुलवीर की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां पीडि़तों का उपचार जारी है। हादसे में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।