ऊना (एमबीएम न्यूज़): क्षेत्र के भंजाल में एक कार की टक्कर से एक्टिवा पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब लाया गया। जहां एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया गया है। जबकि कार सवार वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार दोहर के लगभग डेढ़ बजे उपमंडल अंब के तहत दौलतपुर-मुबारिकपुर मार्ग पर दौलतपुर की तरफ जा रही एक तेज र तार कार ने एक्टिवा स्कूटर को टक्कर मार दी। जिस कारण स्कूटर सवार अभिषेक उर्फ रिंकी पुत्र सुभाष चंद निवासी चलेट तथा 25 वर्षीय हरपाल सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी पिरथीपुर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। अंब अस्पताल में डयूटी पर तैनात डॉक्टर नवदीप जोशी ने बताया कि अभिषेक के सिर पर गंभीर चोट के कारण वह बेहोशी के हालात में था। उसे जिला चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया गया है। अंब के ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज राजेंद्र पठानियां ने बताया कि पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कार चालक की तलाश की जा रही है।