ऊना (एमबीएम न्यूज़): थाना हरोली के तहत घालूवाल में पेश आए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला के पति व पोते को गंभीर चोटें आई है। दोनों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक महिला की पहचान आशा रानी निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक राज कुमार परिवार सहित अपनी कार में सवार होकर पीरनिगाह माथा टेकने जा रहे थे। घालूवाल के समीप पहुंचने पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में राज कुमार, आशा रानी व उनका पोता सूजल को गंभीर चोटें आई है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से ऊना अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान आशा रानी ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना में सूजल की टांग फैक्चर हुई है, जिसके चलते उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने राज कुमार के ब्यान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।