नाहन (एमबीएम न्यूज़): सिरमौर जिला के प्रसिद्व धार्मिक स्थल चूड़धार की यात्रा पर गए एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना रविवार रात्रि की है, जब पच्छाद क्षेत्र के डिगरी धिनी निवासी सुखदर्शन सिंह अपने दल से अलग होकर रास्ता भटक गए।
इसी दौरान इस क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि व बारिश हुई। बताया जा रहा है कि 60 वर्षीय सुखदर्शन सिंह नौहराधार की तरफ से सीधे चूड़धार चोटी पर स्थित शिव मूर्ति की तरफ चढ़ रहे थे। इसी दौरान वह अपने दल के सथियों से रास्ता भटक गए। रात्रि को हुई ओलावृष्टि व बारिश के बाद उन्हें दिल का दौरा पडा, जिस कारण उनकी मौत हो गई। सोमवार का उनके साथ गए दल ने उन्हे ढूंढा व उनके घर पहुचाया। मंगलवार को चूड़धार की यात्रा पर गए सुखदर्शन सिंह का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।