कुल्लू (एमबीएम न्यूज): आनी उपमंडल में ब्रो पुलिस थाना के अंतर्गत 33 वर्षीय महिला ने सोमवार सुबह करीब 6 बजे सतलुज नदी में छलांग लगा ली। अंतिम समाचार के मुताबिक 33 वर्षीय संगीता पत्नी रामलाल निवासी कुईर का अब तक नदी में पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम तलाश में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि महिला रामपुर में एक निजी कंपनी में बतौर सेल्ज पर्सन कार्य कर रही थी। शनिवार को उसकी अपने घर में बात हुई थी। साथ ही उसने सोमवार को घर आने की बात कही थी। अब तक कारणों का पता नहीं चल पाया है। अलबत्ता यह माना जा रहा है कि आत्महत्या के मकसद से ही महिला ने सतलुज में छलांग लगाई।
ब्रो पुलिस के मुताबिक नदी में महिला की तलाश की जा रही है।