सुंदरनगर (नितेश सैनी): मनाली से दिल्ली जा रही वॉल्वो बस (डीएल-1पी-डी-0809) बुधवार दोपहर कांगू के समीप सडक़ के बीचोंबीच पलट गई। एनएच-21 पर हुए इस हादसे में एक दर्जन यात्रियों को गहरी चोटें आई हैं। बस में करीब दो दर्जन यात्री सफर कर रहे थे। घायलों को सुंदरनगर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार वेद प्रकाश, एसडीएम राजीव कुमार व डीएसपी संजीव भाटिया मौके पर पहुंचे।
बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर कई यात्री पूरी तरह से लहूलुहान हो गए। एंबूलेंस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने घायलों की पूरी मदद की। दुर्घटना से जुड़ा अधिक ब्यौरा पहुंचना शेष है।