हमीरपुर (एमबीएम न्यूज) : कंगरी से हमीरपुर की ओर आ रही निजी बस कंगरी से थोड़ी ही दूरी पर कंगरी मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब तीन यात्रियों सहित चालक व परिचालक भी इस हादसे में दुर्घटना के शिकार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पांच यात्री इस घटना में घायल हो गए है, सभी घायलों का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है। हलांकि इस घटना में किसी बड़ी दुर्घटना की जानकारी नहीं है। पुलिस थाना प्रभारी सुजानपुर प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि निजी जंबाल बस सर्विस के कंगरी से हमीरपुर की ओर जा रही थी, कंगरी मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते खंड प्रशासन की ओर से तहसीलदार सुरेश कुमार ने अपने दल बल के साथ घटना स्थल का दौरा किया तथा गंभीर रूप से घायल तीन महिलाओं को मौके पर पांच-पांच हजार रूपये की फौरी राहत राशि प्रदान की है।
बस हादसे में घायलों की सूची
घायलों में 11 वर्षीय कुमकुम पुत्री कुलवीर सिंह वीपीओ नरेली, 21 वर्षी रीना कुमारी पुत्री कृष्ण चंद गांव कं गरी तथा 35 वर्षीय सपना देवी पत्नी राजेंद्र कुमार वीपीओ कंगरी सहित बस चालक निर्मम सिंह पुत्र कृष्ण चंद गांव अकराणा पीओ घुमारली तथा परिचालक विपिन कुमार पुत्र पृथ्वी सिंह गांव किरमी निवासी बताए गए हैं। घटना में सभी घायलों का हमीरपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है