नाहन (एमबीएम न्यूज): 25 फरवरी को उपमंडल के अंतर्गत चंबिधार मार्ग पर निजी बस दुर्घटना में घायल नीतिका उम्र 38 वर्ष की राविवार सायं राजगढ़ में मृत्यु हो गई। गौर रहे कि इस दुर्घटना में पहले ही 8 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। नीतिका को गंभीर अवस्था में उसी दिन सोलन अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया था, जहां उसके हाथ का ऑपरेशन किया गया था। हालत स्थिर होने के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ से लाकर राजगढ़ अस्पताल में भर्ती किया गया था। राजगढ़ अस्पताल से अभी दो दिन पूर्व ही उसे अपनी बहन के घर राजगढ़ ले जाया गया।
रविवार को कुछ तबीयत खराब होने पर उसे स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाया ही रहा था कि रात लगभग 8:15 बजे सडक़ तक पहुंचते ही नीतिका की मृत्यु हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम करने के उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया गया। नीतिका चंबिधार स्कूल में उर्दू अध्यापिका के तौर पर कार्यरत थी। सफल ऑपरेशन और स्थिर हालत के बाद एकदम से नीतिका की मृत्यु पर पूरे राजगढ़ क्षेत्र में शोक की लहर है।