नेरचौक (नितेश सैनी) : अप्पर बल्ह घाटी में लेदा-सुन्दरनगर मार्ग पर एक कार के खाई में गिरने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार एक ईऑन कार एचपी (33 सी 4783) सुन्दरनगर से लेदा की ओर आ रही थी। जोकि अनियंत्रित हो जखेरू के पास 250 फुट गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें बैठे दो युवक व एक युवती गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने गहरी खाई में गिरी कार से घायलों को निकाल उपचार हेतू अस्पताल सुन्दरनगर पहुंचाया।
मुख्य आरक्षी चमन लाल ने बताया कि ईऑन कार एचपी 33 सी 4783 जिसके गहरी खाई में गिरने से तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनमें से रितेश(24) निवासी अप्पर बैहली की हालत गम्भीर होने से चिकित्सकों ने पीजीआई चण्डीगढ़ रैफर कर दिया है। वहीं सतीश(24) चुनाहण व शिवानी(17) अप्पर बैहली के रहने वाले हैं का ईलाज अस्पताल सुन्दरनगर में चल रहा है। 279, 337 आईपीसी धारा के तहत मुकद्दमा दर्ज कर आगामी छानबीन जारी है।