ऊना : मैडी मेला में ड्यूटी देने आया होमगार्ड जवान पहाड़ी से पैर फिसलने से घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। होमगॉर्ड जवान की टांग में फ्रेक्चर बताया जा रहा है। घायल की पहचान सतीश कुमार निवासी कांगड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कांगड़ा निवाड़ी सतीश बतौर होमगार्ड अपनी सेवाएं दे रहा है।
बाबा बड़भाग सिंह मैडी मेला में ड्यूटी देने आया था कि चरणगंगा के समीप पेर फिसलने से घायल हो गया। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने सतीश की टांग मेंफ्रैक्चर बताया है। चिकित्सकों ने उन्हें रेस्ट की सलाह दी है। डीएसपी मनोज जंबाल ने कहा कि घायल होमगार्ड जवान को अस्पताल में उपचार दिलवाया गया है।