चंडीगढ़ : सोमवार सुबह पीजीआई चंडीगढ़ की नेहरू ईमारत के डी-ब्लॉक की रसोई में आग लगने से मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही रसोई में रखे एलपीजी सिलेंडरों ने आग पकड़ी तो जोर के धमाके सुनाई देने लगे। हालांकि किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने काफी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार आग शार्ट सर्किट के कारण लगी। गौरतलब है कि ऊपरी मंजिल पर सर्जिकल वार्डस, प्राइवेट वार्ड व ऑपरेशन थिएटर स्थित है। ऐसे में बड़ी अनहोनी होते-होते बची। मगर एक मर्तबा मरीजों व सुरक्षा स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। पीजीआई प्रशासन माली नुक्सान के आंकलन में जुटा है।