चंबा(एमबीएम न्यूज) : खजियार के समीप लक्कड़मंडी में आज दोपहर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में डलहौजी घूमने आए दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बुरी तरह से जख्मी दोनों लोगों को डलहौजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह पर्यटक पंजाब से यहां घूमने आए थे। स्थानीय प्रशासन व पुलिस इस हादसे में कार्यवाही में जुटा है। हादसा इतना जबरदस्त था कि पर्यटकों की कार (पीबी 02-6199) के परखचे उड़ गए।
Latest
- सुन्नी में गाय काे पेड़ से बांधकर भूखा-प्यासा रखने पर FIR
- अरिहंत स्कूल में विज्ञान व प्रौद्योगिकी सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाषण व क्विज प्रतियोगिता आयोजित
- बड़सर : कांग्रेस के गढ़ में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतना लखनपाल के लिए चुनौती
- लोस चुनाव : 57,11,969 मतदाता चुनेंगे हिमाचल के 4 सांसद, दिव्यांग मतदाताओं में 52.63 % वृद्धि
- 25 साल बाद 24 को नाहन आएंगे मोदी, चौगान मैदान में आने वाले होंगे तीसरे प्रधानमंत्री