ऊना : अंब के तहत नंदपुर में स्टोव फटने से एक युवक घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन गम्भीर हालत में उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नंदपुर निवासी 22 वर्षीय गौरव अपने घर मे खाना पका रहा था। इसी दौरान स्टोव अचानक ही फट गया, जिससे वह झुलस गया। स्थानीय लोगों व परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने गम्भीर हालत के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया।
उधर, डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया की घायल के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।