मंडी : कोटरोपी से आधा किलोमीटर दूर पड़ीगलू के पास जीप और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार महिलाएं घायल हुई है जिसमे से एक महिला गंभीर रूप से घायल है। महिला को सिविल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज नेरचौक रैफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पड़ीगलू के इस मोड़ पर एक साल में लगातार यह दसवां हादसा है।
जानकारी अनुसार बैजनाथ से मंडी जा रही मारुती कार (एचपी40बी-7112) और सुंदरनगर से नूरपुर लौट रही जीप (एचपी57-5409) की पड़ीगलू मोड़ के पास जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें चार महिलाएं घायल हुई हैं। घायलों की पहचान चंपा देवी, तारा देवी, पूनम चौधरी और आशा कुमारी के रूप में हुई है। कार चालक अजीत कुमार को आंशिक चोट आई हैं। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पद्धर पहुंचाया गया। कार में सवार सभी लोग मंडी भांजी की शादी में शामिल होने जा रहे थे।
एक ही मोड़ में बार-बार हो रहे हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में नेशनल हाईवे अथॉरिटी के खिलाफ आक्रोश जताया है। ग्रामीणों ने कहा किलोक निर्माण विभाग ने जरूरत के बावजूद यहां पर सड़क को चौड़ा करने और नीचे की तरफ सुरक्षा को लेकर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं। दो मोटरसाइकिल सवार युवक यहां अपनी जान गंवा चुके है।
मामले की पुष्टि एसडीपीओ पद्धर मदनकांत शर्मा ने की है। एसडीएम पद्धर द्वारा सभी घायलों को फौरी राहत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Latest
- रिज मैदान पर दर्शकों के लिए दोगुना होगा IPL का रोमांच, BCCI ने स्थापित किया IPL फैन पार्क
- हिमाचल में तीन अध्यापकों ने किया 9 का काम, फिर भी शत-प्रतिशत रहा परिणाम
- हिमाचल में 7 ने छोड़ा चुनावी मैदान, 3 लोस तो 4 ने विस उप-चुनावों से वापिस लिया नाम
- हमीरपुर में महिला ने उक्त व्यक्ति पर लगाए यौन शोषण के आरोप
- रूम नंबर-302 में 302 की पटकथा का पार्ट-2, वो शादी नहीं करना चाहता था…ओपन एंड शट केस